सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का दावा- सफल है नोटबंदी, दिसंबर के अंत तक जमा होंगे 10 लाख करोड़

एजी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि नोटबंदी का फैसला लागू होने के 10 दिन के भीतर बैंकों में 6 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। दिसंबर के अंत तक 10 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। देश के अटॉर्नी जनरल (एजी) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि नोटबंदी का फैसला काफी सफल रहा है और दावा किया कि दिसंबर के अंत तक बैंकों में 10 लाख करोड़ रुपये तक जमा हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र की अपील पर सुनवाई हो रही थी।

Narendra Modi

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि नोटबंदी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को अलग-अलग अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुना जाए। साथ ही यह भी कहा था अलग-अलग हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाई जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सारे केस एक जगह ट्रांसफर करने की मांग को स्वीकार कर लिया लेकिन स्टे की मांग ठुकरा दी।

'10 दिन में जमा हुए 6 लाख करोड़'
एजी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि नोटबंदी का फैसला लागू होने के 10 दिन के भीतर बैंकों में 6 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। दिसंबर के अंत तक 10 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी का फैसला लोगों को डिजिटल मनी ट्रांसफर के तरीके को अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इससे देश में कैश ट्रांजेक्शन में 8 फीसदी की कमी आएगी।

'पैसा खूब है बस ट्रांसपोर्ट की दिक्कत'
केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी ने कहा कि आम नियम यह है कि कैश ट्रांजेक्शन जीडीपी के 4 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वर्तमान में यह 12 फीसदी है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि देश में पर्याप्त करंसी उपलब्ध है। समस्या सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन में है। असल समस्या करंसी को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने की है। एजी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र ने इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया है जो अलग-अलग इलाकों में जाकर ग्राउंड रियलिटी की रिपोर्ट देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+