'बस स्टैंड जैसी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर', कर्नाटक BJP नेता ने खड़ा किया नया विवाद, कांग्रेस ने लिया आड़े हाथ

कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर मस्जिद जैसे बस स्टैंड पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा है।

कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर मस्जिद जैसे बस स्टैंड पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा है। बस स्टैंड में दो गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में एक छोटा है। वह केवल एक मस्जिद है, बस स्टैंड नहीं।

बस स्टैंड जैसी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कर्नाटक BJP नेता ने खड़ा किया नया विवाद, कांग्रेस ने लिया आड़े

बीजेपी सांसद ने कहा कि मैंने इंजीनियरों से तीन-चार दिनों में संरचना को ध्वस्त करने के लिए कहा है। अगर वे नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लूंगा और उसे तोड़ दूंगा। इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा सांसद को आड़े हाथ लिया है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख सलीम अहमद ने कहा कि यह मैसूर के सांसद का मूर्खतापूर्ण बयान है। क्या वह उन सरकारी कार्यालयों को भी ध्वस्त कर देंगे, जिनमें गुंबद हैं?

बुलडोजर का चलन सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हुआ। सीएम योगी ने माफियाओं पर जमकर बुलडोजर चलाए। वहीं धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी इसका चलन बढ़ता चला गया। राज्य सरकार अवैध निर्माण पर जमकर बुलडोजर चला रही है। अवैध निर्माण या अतिक्रमण पर बुलडोजर का कहर बरस रहा है।

इस बीच मध्य प्रदेश के मोरेना में डकैतों पर भी बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल रही है। मुरैना के लोहागढ़ गांव में ₹10000 के इनामी डकैत कल्ला गुर्जर के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। डकैत कल्ला गुर्जर ₹60000 के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग का सक्रिय सदस्य हैं और कई वारदातों में शामिल है। मुरैना के थानों में कल्ला गुर्जर पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

कर्नाटक में भी अतिक्रमण पर बीजेपी सरकार का लगातार बुलडोजर चला है। साथ ही बाढ़ के समय में भी बुलडोजर का काफी सहारा मिला था। लोगों को बुलडोजर पर चढ़ा के पार कराया जा रहा है। इस बीच बीजेपी नेता ने बस स्टैंड वाली मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- Bhopal Crime News: 56 साल के आदमी ने 5 साल की मूक-बधिर बच्ची का किया रेप, कोलार में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+