Bhopal Crime News: 56 साल के आदमी ने 5 साल की मूक-बधिर बच्ची का किया रेप, कोलार में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 5 साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 56 साल का पड़ोसी है, जिसे बच्चे दादा के कर पुकारती थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सही पाए जाने पर प्रशास

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में 5 साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 56 साल का पड़ोसी है, जिसे बच्चे दादा के कर पुकारती थी। गुरुवार को दोपहर में बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसी महिला ने उसकी मां को जानकारी दी। जिसके बाद मैं आरोपी के घर पहुंची तो वह गलत काम करता दिखा। महिलाओं से छुड़ाकर तुरंत थाने पहुंची और पुलिस से कंप्लेंट कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म की घटना सही पाए जाने पर प्रशासन ने आरोपी के घर को बुलडोजर चलाकर गिर दिया है।

भोपाल के कोलार में 56 साल के आदमी ने 5 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

कोलार थाना के टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि कजलीखेड़ा में 5 साल की मूक-बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला हरिनारायण उर्फ हरिओम शर्मा, जिसकी उम्र 56 साल है। वे बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। हरिनारायण पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ घर के अंदर गलत काम किया। मूक बधिर होने के चलते बच्ची शोर नहीं मचा सकी, लेकिन उसकी चीखने की आवाज उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला ने सुन ली। उसने तुरंत बच्ची की मां को इसकी खबर दी। बच्ची की मां तुरंत ही आरोपी के घर पहुंची तो देखा बच्ची असहाय अवस्था में पड़ी हुई थी। आरोपी मौका देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची की मां ने थाने में आकर शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची और आरोपी दोनों का परिवार मजदूरी करता है। आरोपी की पत्नी पिछले कई दिनों से उज्जैन में मायके में रह रही है।

काउंसलिंग में बच्ची ने बताई पीड़ा

कोलार पुलिस ने जब बच्चे की काउंसलिंग कराई तब बच्चे ने रोते हुए इशारों में अपनी पीड़ा बताई। बच्चे ने इशारों में हरिओम की हैवानियत के बारे में टीम को बताया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार अभी बच्ची की हालत ठीक है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+