किसान आंदोलन पर वीके पॉल बोले-लोकतंत्रिक प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए लेकिन कोरोना से सावधानी जरूरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की स्थिति और वैक्सीन की इमरजेंसी अप्रूवल और उसके वितरण के तैयारी के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय प्रेस कांफ्रेंस कर ताजा स्थिति की जानकारी दी है। नीति आयोग में सदस्य(हेल्थ) वीके पॉल ने बताया कि, सरकार की ओर से एक नए कोरोना वैक्सीन के टीके को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। इसे साथ ही उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

Democracy process should continue but we should also continue to follow COVID 19 guidelines: Dr VK Paul

Recommended Video

    Coronavirus India Update: तेजी से कम हो रहे कोरोना केस, Recovery Rate 95 Percent | वनइंडिया हिंदी

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को एक सवाल के जवाब में वीके पॉल ने कहा कि, हमें सावधानी बरतनी चाहिए, सरकार की ओर से उन्हें (किसानों को) संदेश भेजे गए हैं। लोकतंत्रिक प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए लेकिन हमें भी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। बता दें कि हाल में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि, धरना स्थलों पर तेजी से कोरोना फैल रहा है।

    नीति आयोग में सदस्य(हेल्थ) वीके पॉल ने कहा कि, इस हफ्ते, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत से एक और उम्मीदवार को टीके के लिए क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है। जेनोवा कंपनी ने भारत सरकार की अनुसंधान एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की मदद से एक वैक्सीन विकसित की है। उन्होंने बताया कि, फाइजर वैक्सीन या कुछ अन्य के विपरीत, यह वैक्सीन अगर तैयार हो जाती है। तो इसके लिए नॉर्मल कोल्ड चैन की जरूरत पड़ेगी। आप इस फ्रिज में रख सकेंगे। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक फाइजर वैक्सीन की तरह ही है। इस समय, छह टीके देश में क्लीनिकल परीक्षणों से गुजर रहे हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि, देश में कोरोना मामलों की संख्या 94 लाख से अधिक हो गई है। एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं और उनकी संख्या वर्तमान में 3,40,000 के लगभग है। अभी तक देश में 15 करोड़ 55 लाख से भी अधिक टेस्ट हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर में भी गिरावट है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोविड-19 के 15.55 करोड़ से अधिक नमूनों की अब तक जांच की गई, संक्रमण दर गिरकर 6.37 फीसदी हुई। भारत में वर्तमान में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.45 फीसदी है, जो दुनिया में सबसे कम है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 29,000 शीत श्रृंखला बिंदुओं, 45 हजार बर्फ वाले रेफ्रिजरेटर, 300 सौर रेफ्रिजरेटरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने कहा कि, कोविड के मामलों, मौत की संख्या में आ रही कमी, एक देश के तौर पर लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं, हम जीवन बचा रहे हैं लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हमारी जनसंख्या के एक बड़े हिस्से पर अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+