यूपी-गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र, शिवसेना ने इन दो शहरों का नाम बदलने की उठाई मांग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले जाने के बाद देशभर में कई शहरों के नामों को बदलने की मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना ने दो शहरों के नाम को बदलने की मांग शुरू कर दी है। इस बाबत शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने की मांग पार्टी बहुत पहले से कर रही है।

The demand for renaming of Aurangabad and Osmanabad shivsena attacks congress ncp

मनीषा कायंदे ने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम संभाजी नगर और धारशिव में बदलने की शिवसेना की मांग बहुत पुरानी है। उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी पर हमला करते हुए कहा कि मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के लिए दोनों पार्टियां शिवसेना की इस मांग का लगातार विरोध करती रही हैं।

बता दें कि फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के कुछ घंटों बाद ही गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने कहा था कि भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए तैयार है क्योंकि अहमदाबाद के लोग अपने शहर का नाम कर्णावती चाहते हैं। नितिन पटेल ने कहा है कि अगर सरकार कानूनी बाधाओं को पार कर लेती है और लोगों का आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+