'हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून चाहिए', एक स्कूटी पर 8 सवारी देखकर चढ़ा लोगों का पारा, Video Viral
adjust 8 children on one scooty, scooty viral video, 8 children scooty video, trending video, 8 children on one scooty, एक स्कूटी पर 8 बच्चे, स्कूटी वायरल वीडियो, 8 बच्चों की स्कूटी वीडियो, ट्रेंडिंग वीडियो, एक स्कूटी
सड़क पर वाहन चलाने के भी नियम कायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोग उनको ताक पर रखकर ज्यादा सवारी लेकर चलते हैं। लेकिन हद तो तब हो गई, जब एक स्कूटी सवार अपने साथ 7 बच्चों को लेकर सड़क पर निकल गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
एक दोपहिया वाहन में आपने हद से हद तीन या फिर चार सवारी को बैठा देखा होगा, जो कि ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट वीडियो में एक शख्स ने हद मचा दी और अपने साथ 7 सवारी को लेकर सड़क पर चल रहा है।

शख्स ने की सवारियों की हद पार
एक तरफ जहां दो से ज्यादा लोगों के बैठने पर जुर्माना लगता है, लेकिन ऐसे नियमों को दरकिनार करते हुए लोग खुद की भी और अपनी परिवार की भी जान खतरे में डालने से नहीं चूक रहे है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
9 सेकंड का वीडियो वायरल
8 सवारी वाली स्कूटी की वीडियो को ट्विटर पर @Ayesha86627087 नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। 9 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स स्कूटी पर अपने साथ 7 बच्चों को लेकर चल रहा है।
बिना हेलमेट के चल रहा शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्चा स्कूटी में पीछे खड़ा है, जबकि एक बच्चा साइड में लटक रहा है। इसके अलावा तीन बच्चे सीट पर हैं और दो आगे खड़े हैं। इसके अलावा शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना है। राह चलते किसी शख्स ने इसे रिकॉर्ड लिया, जो वायरल हो गया।
लोगों का फूटा गुस्सा, कर दी ये मांग
इस वीडियो को 69 हजार से ज्यादा बार देखा गया है, और संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हमें जनसंख्या नियंत्रण काननू चाहिए। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा- भारत को जनसंख्या नियंत्रण विधेयक की आवश्यकता क्यों है?












Click it and Unblock the Notifications