Delimitation Row: 'उत्तर भारत में एक महिला 10 पति रखती है', कौन हैं दुरई मुरुगन, जिनके बयान पर मचा बवाल?
Delimitation Row: परिसीमन के मुद्दे पर इस वक्त केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच ठनी हुई है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं इसी बीच तमिलनाडु सरकार में वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन ने एक विवादित बयान देकर एक नई बहस छेड़ दी है।उत्तर भारत की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि 'द्रविड़ संस्कृति उत्तर भारत की संस्कृति से काफी बेहतर है, हम हर लिहाज से वहां से अच्छे हैं।'
एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए दुरई मुरुगन ने कहा कि 'नॉर्थ की संस्कृति बहुविवाह का समर्थन करती हैं, वहां तो एक महिला 5 से 10 पुरुषों से शादी करती है और बच्चे पैदा करती है, जबकि हमारी तमिल संस्कृति में ऐसा कुछ नहीं है। यही नहीं वहां तो पांच पुरुष भी एक महिला से शादी कर लेते हैं, एक जाता है तो दूसरा आ जाता है।'

'वो 17-18 बच्चे पैदा करते हैं' (Delimitation Row)
'हमसे केंद्र ने जनसंख्या रोकने के लिए कहा था, हमने इस पर अमल किया लेकिन उत्तर भारत में ऐसा नहीं है, वहां लोगों को बच्चे पैदा करने के अलावा कोई और काम ही नहीं है, वो 17, 18, 19 बच्चे पैदा करते हैं, इस वक्त आप खुद ही उत्तर भारत की जनसंख्या देख लो, खुद ब खुद उत्तर मिल जाएगा। बार-बार शादी करोगे तो ऐसा ही होगा।'
सोशल मीडिया पर मुरुगन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है
मुरुगन की इस टिप्पणी को महाभारत में द्रौपदी के पांच पांडवों से विवाह के रूप में देखा जा रहा है। जिसपर काफी बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर मुरुगन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें देश बांटने वाला कहा जा रहा है।
'एक महिला 5 या 10 पुरुषों से शादी कर सकती है' (Delimitation Row)
आपको बता दें कि परिसीमन की वजह से तमिलनाडु सरकार बौखलाई हुई है क्योंकि अगर ये लागू होता है तो जनसंख्या के हिसाब से तमिलनाडु समेत कई दक्षिण भारतीय राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट जाएगा, जबकि उत्तर भारत का प्रभुत्व बढ़ जाएगा। साल 2026 में राज्य में परिसीमन लागू हो सकता है, जिससे लोकसभा की सीटें भी दक्षिण में कम हो सकती हैं, इसी कारण डीएमके इसकी खिलाफत कर रही है।
कौन हैं दुरई मुरुगन? (Delimitation Row)
- डीएमके के वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन का जन्म 1 जुलाई 1938 में वेल्लोर जिले, तमिलनाडु में स्थित है।
- वो पेशे से अधिवक्ता हैं।
- वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और 9 सितंबर 2020 से इसके महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।
- मुरुगन तमिलनाडु सरकार में जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और 11 मई 2021 से विधानसभा में सदन के नेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications