'Madhuri Dixit तो बी ग्रेड की अभिनेत्री', कांग्रेस नेता टीकारम के बयान पर मचा बवाल, देखें Video

Madhuri Dixit Row: इस वक्त सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित को लेकर बवाल मचा हुआ है, वजह है राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिन्होंने हिंदी सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर बवाल मच गया है।

दरअसल राजस्थान विधानसभा में बीते बुधवार को IIFA अवार्ड 2025 पर विपक्ष ने काफी हंगामा किया, उसके हिसाब से इस साल का IIFA अवार्ड शो बुरी तरह से फ्लॉप था।

Madhuri Dixit

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार कुछ भी कहे लेकिन सच तो ये है कि जयपुर में आयोजित IIFA अवार्ड 2025 पूरी तरह से फ्लॉप था। इससे राजस्थान को कुछ भी फायदा नहीं हुआ है। केवल 6-7 फिल्म सितारों के लेकर इन्होंने आईफा निपटा दिया। शाहरुख खान को छोड़कर इस शो में कोई नहीं आया।

'ना तो अमिताभ बच्चन, ना तो सलमान और ना ही अक्षय...' (Madhuri Dixit)

उन्होंने कहा कि 'ना तो अमिताभ बच्चन, ना तो सलमान और ना ही अक्षय कुमार, जिनकी बॉलीवुड-हॉलीवुड में लोकप्रियता है, कोई नहीं आया। सच तो ये है कि एक शाहरुख खान को छोड़कर कोई और फर्स्ट ग्रेड का कलाकार आईफा में शामिल नहीं हुआ।' जब उनसे कहा गया कि अरे शो में माधुरी दीक्षित भी तो थीं।

'माधुरी का एक दौर था कभी लेकिन अब वो बात रही नहीं'

तो उसपर जूली ने हंसते हुए कहा कि 'अरे मैं First ग्रेट की बात कर रहा हूं, माधुरी का एक दौर था कभी लेकिन अब वो बीत चुका है। अब वो दूसरे दर्जे की फिल्म अभिनेत्री हो चुकी हैं। वो 'बेटा' और 'दिल' फिल्म के समय नंबर वन थीं लेकिन अब वो ग्रेड-वेड की लिस्ट से आउट हैं।'

बड़े कलाकार को शो में बुलाया ही नहीं गया, हद ही है

टीकाराम जूली ने बॉलीवुड गायक सोनू निगम को लेकर बात कही, जिन्हें आईफा में बुलाया ही नहीं गया'। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकार को शो में बुलाया ही नहीं गया, जो कि गलत है और कह रहे हैं कि 100 करोड़ का आयोजन है, सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर आईफा के लिए सौ करोड़ रु जारी करती है और ऐसा बेकार सा शो कराती है तो वहीं जग प्रसिद्ध और मान्यता के प्रतीत खाटू श्याम मेले के लिए पैसे देने में उस दिक्कत हो रही है। मंदिर के लिए पिछले साल घोषित बजट की राशि आज तक जारी नहीं है।

'इस तरह की बातें केवल घटिया मानसिकता की सोच' (Madhuri Dixit)

टीकारम तो अपनी बात कहकर चलते बने लेकिन सोशल मीडिया से लेकर सरकारी गलियारों में उनकी बात पर बवाल मच गया। लोगों ने जूली की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि 'माधुरी दीक्षित फिल्मी दुनिया की आईकॉन में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई हैं। उनके बारे में इस तरह की बातें केवल घटिया मानसिकता की सोच है। '

कौन हैं टीकाराम जूली? ( Tika Ram Jully)

इस साल के आईफा 2025 पुरस्कार की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज़
  • बेस्ट एक्टर ( मेल) - कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट अभिनेत्री - नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
  • बेस्ट निर्देशक - किरण राव (लापता लेडीज)
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - राघव जुयाल (किल)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला) - जानकी बोदीवाला (शैतान)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष) - रवि किशन (लापता लेडीज)
  • लोकप्रिय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल) - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+