तेजस्‍वी यादव ने दी केजरीवाल को जीत की बधाई, बोले- जनता ने नफरत की राजनीति को परास्‍त किया

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को मिली बंपर जीत पर बधाई दी है। 'आप' की जीत के बाद तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा धनबल का प्रयोग किया गया। बीजेपी वाले दूसरे को गाली दे रहे थे लेकिन दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को परास्त किया है। तेजस्‍वी ने कहा कि केजरीवाल के काम को देखते हुए जनता ने उन्हें मौका दिया। दिल्ली का चुनाव एक तरफा हुआ है। लोगों को जहर बोने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार पर बात होनी चाहिए।

तेजस्‍वी यादव ने दी केजरीवाल को जीत की बधाई, बोले- जनता ने नफरत की राजनीति को परास्‍त किया

Recommended Video

      Delhi Election Result: AAP की जीत पर Arvind Kejriwal को मिल रही है बधाईयां | वनइंडिया हिंदी

      तेजस्‍वी यादव ने राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल की जीत में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह एक व्यापारी हैं। वह जिस राजनीतिक दल का सूर्य उदय होते हुए देखते हैं, उसके साथ हो लेते हैं। तेजस्वी ने कहा कि केजरीवाल की जीत में प्रशांत किशोर ने केवल एक वॉलंटियर की भूमिका निभाई है। तेजस्वी यादव ने बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने से भी इनकार कर दिया।

      मंगलवार को बिहार के शेल्टर होम केस में आये फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम लोगों ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी लेकिन अभी भी नीतीश के चहेते लोग बचे हुए हैं। बता दें मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया है। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है। ये मामला मुंबई की टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट के बाद सामने आया था। इस मामले में साकेत कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर समेत 21 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, बलात्कार, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में आरोप तय किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+