देवर-भाभी के बीच थे अवैध रिश्‍ते, पति को रास्‍ते से हटाने के लिए बना डाला खतरनाक प्‍लान

नई दिल्‍ली। पति-पत्‍नी के अनबन के बीच देवर ने भाभी से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों में प्‍यार हो गया और रिश्‍ते की मर्यादा टूट गई। अब दोनों साथ रहने के सपने देखने लगे। लेकिन पति के रहते ऐसा संभव नहीं था इसलिए दोनों ने बना लिया खतरनाक प्‍लान। देवर ने दोस्त को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। पत्नी ने दोपहर को पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। देवर का दोस्त रात में बेहोश युवक का गला दबाकर फरार हो गया। मौत को नैचरल ठहराने की कोशिश हुई। पोस्टमॉर्टम में सच सामने आ गया। पुलिस ने मृतक सुबोध जैन की पत्नी प्रीति जैन और चचेरे भाई राहुल जैन और उसके दोस्त विजय हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए हत्‍या की पूरी कहानी

जानिए हत्‍या की पूरी कहानी

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सुबोध जैन (42) उस्मानपुर में पहला पुस्ता के पास रहते थे। वह प्ले स्कूल चलाते थे। बुधवार रात सुबोध घर पर मृत पाए गए। उनके गले पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि पहले सुबोध को नींद की गोलियां दी गईं और फिर उनका गला घोट दिया गया। पुलिस को पहला शक सुबोध की पत्नी प्रीति पर हुआ। प्रीति की कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को पता चला कि सोनीपत में गोहाना के रहने वाले सुबोध के चचेरे भाई राहुल से प्रीति की लगातार बात होती है। पुलिस ने राहुल से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

देवर भाभी के बीच थे अवैध रिश्‍ते

देवर भाभी के बीच थे अवैध रिश्‍ते

आरोपी राहुल ने बताया कि सुबोध और प्रीति के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी प्रीति से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने के लिए सुबोध की हत्या की साजिश रची। राहुल ने हत्या के लिए गोहाना निवासी अपने दोस्त विजय को डेढ़ लाख की सुपारी दे दी। तीनों 29 अप्रैल को कश्मीरी गेट के रेस्टोरेंट में मिले। इस दौरान प्रीति ने विजय को अपने घर की चाबी दे दी।

हत्‍या के वक्‍त बच्‍चे को लेकर चली गई थी प्रीति

हत्‍या के वक्‍त बच्‍चे को लेकर चली गई थी प्रीति

इसके बाद वह सुबोध को नींद की दवाई देकर और बच्चे को लेकर घर से चली गई। इसके बाद विजय घर में घुसा और सुबोध की गला घोंटकर हत्या कर दी और प्लान के मुताबिक लैपटॉप, मोबाइल और अलमारी की चीजें फैलाकर सोनीपत भाग गया। जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो विजय पकड़ा गया। साथ ही अपराध में इस्तेमाल हुई कार बरामद कर ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+