Weather Update में अच्छी खबर! 41 साल बाद दिल्ली में मई की सुबह सबसे ठंडी

पिछले दो दिनों में बारिश के बाद, गुरुवार को दिल्ली की सुबह 41 साल में सबसे ठंडी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम, 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Update

लगातार बदलते मौसम की एक बानगी उस समय दिखी जब 41 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुबह बेहद सुकून देने वाली रही। मई महीने की सुबह दिल्ली में 41 साल में सबसे ठंडी गुरुवार को रही।

जी हां, प्रदूषण और दमघोंटू हवा जैसे निगेटिव कारणों से सुर्खियों में रहने वाली दिल्ली का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सफदरजंग मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 मई, 1969 को 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा, 2 मई, 1982 को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई महीने में आमतौर पर औसत अधिकतम तापमान के मामले में दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहता है।

इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ और संबंधित बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे रहे हैं।
क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी दिखी।

Weather Update

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण सुबह के समय हल्की धुंध दिखी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शनिवार को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR समेत यहां होगी Rain और पड़ेंगे ओले, IMD ने किया Alert जारी |वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+