Delhi Weather: बारिश और तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिवाली से पहले गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हुए लोग

दिल्ली में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हुई है।

Delhi weather: राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, जिस वजह से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया, जहां 2007 के बाद से पिछले 24 घंटों में (सुबह 8.30 बजे) दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने साफ किया कि ये मानसूनी बारिश नहीं है। इसके पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में आज भी बारिश जारी, UP के कई जिलों में School बंद | वनइंडिया हिंदी|*News
    Delhi Weather

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। जिस वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। इसके अलावा ये मानसून की बारिश नहीं है। मानसून ने 29 सितंबर को ही दिल्ली को अलविदा कह दिया था, जिसमें सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले सिर्फ 516.9 मिमी बारिश ही हुई। दिल्ली में मानसून के बाद की बारिश एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है।

    वहीं रविवार को हुई बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है, जिस वजह से वो संतोषजनक स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक 54 था, जो दिल्ली के हिसाब से काफी अच्छा है।

    Delhi Weather

    तापमान का क्या हाल?
    आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान (20.8 डिग्री सेल्सियस) और शनिवार को अधिकतम तापमान (23.4 डिग्री सेल्सियस) के बीच का अंतर 2.6 डिग्री सेल्सियस था, जो 1969 के बाद सबसे कम है। इससे पहले इस तरह का सबसे कम अंतर 19 अक्टूबर 1998 को दर्ज किया गया था, जो 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। वहीं मौसम ठंडा होने की वजह से दिवाली से पहले ही लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए।

    कहां कितनी हुई बारिश?
    दिल्ली के सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में पिछले 24 घंटों में 74.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पालम ऑब्जर्वेटरी ने 64.9 मिमी बारिश दर्ज की। इसी तरह लोधी रोड, रिज और आयानगर मौसम स्टेशनों में क्रमशः 87.2 मिमी, 60.1 मिमी और 85.2 मिमी बारिश हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+