Delhi Weather: दिल्ली में पारा पहुंचा 40 के पार, जानिए मानसून एक्स्प्रेस कब पहुंचेगी राजधानी?
नई दिल्ली , 24 जून। दिल्ली का मौसम लोगों के लिए ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है। कभी गर्मी और कभी बारिश ने लोगों का बुरी तरह से परेशान कर दिया है।कल दिल्ली में एक बार फिर से पारा चालीस पार पहुंच तो वहीं आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं। जबकि कही-कहीं हल्की बारिश भी हुई है लेकिन आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है।

40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान
आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में जून के अंत तक मानसून की बारिश होने की संभावना नहीं है और तब तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का ही अनुमान है।
Recommended Video

कल तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया
लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि बीच-बीच में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। कल दिल्ली के पीतमपुरा इलाके का तापमान सबसे ज्यादा रहा, यहां कल तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है।

पछुआ हवाओं की वजह से यहां मानसून लेट
बता दें कि पछुआ हवाओं की वजह से यहां मानसून लेट हो गया है तो वहीं यहां हवा की गुणवत्ता पहले से सुधरी है। आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में पहले से सुधार देखा गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक यहां की हवा का PM10 रह सकता है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट जारी है। जबकि कर्नाटक के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications