बारिश के साथ दिल्ली की सुबह, पारा गिरा नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
दिल्ली में आज सुबह-सुबह लोगों को हल्की बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. पारा नीचे आ गया है.
पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन अज सुबह दिल्ली की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश की वजह से पारे में गिरावट देखने को मिली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जिस तरह से आज देश की राजधानी में हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है उसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर ने संभावना जताई है कि दिल्ली के आसघ-पास के इलाकों में आने वाले कुछ समय में गरज के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं।

सेंटर की ओर से कहा गया है कि तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली के हवाना, कांजावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार, जपरफुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम आईजी एयरपोर्ट, एनसीआर बहादुरगढ़ में बारिश हो सकती है।
झज्जर, फरुखनगर, मुजफ्फरनगर, कठौली, सकोती टांडा, दौराला, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, कोटपुतली, विराटनगर में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। आरएफडब्ल्यू सी के अनुसार दिल्ली, एनसीआर, सोहान, पलवल में भी
बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद दादरी,ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, सोहाना, पलवल, औरंगाबाद, होदल, गढ़मुक्तेश्वर, सिकंदराबाद, जतारी में भी अगले 2 घंटों में बारिश हो सकती है।
इससे पहले 19 जून को को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications