दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर कई राउंड गोली चलाने वाला शाहरुख अभी भी फरार
नई
दिल्ली सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में अबतक कुल 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि तकरीबन 200 लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 30 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख नाम का एक व्यक्ति सुर्खियों में आया था, जिसने सरेआम हवा में पिस्तौल लहराई और कई राउंड फायरिंग की थी। हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाल टी शर्ट में पुलिस पर गोलिया चलाने वाला शाहरुख अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
घर में लगा है ताला
हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि शाहरुख पुलिस की हिरासत में है, लेकिन अब खबर सामने आई है कि शाहरुख अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक शाहरुख को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और उसकी तलाश जारी है। बता दें कि शाहरुख के घर में ताला लगा है और उसके मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शाहरुख छात्र है।

पुलिस वालों पर फायरिंग करके फरार
8 राउंड फायरिंग की थी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए शख्स ने जाफराबाद वाली सड़क पर पुलिस के सामने फायरिंग की थी उसका नाम शाहरुख है। उसने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया था।

एसआईटी का गठन
बता दें कि हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। सभी एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया गया है। जांच के लिए 2 अलग-अलग टीम बनाई गई है। एक टीम को डीसीपी राजेश देव लीड करेंगे। वहीं एक टीन को जॉय टर्की लीड करेंगे। दोनो टीमों में चार-चार एसीपी होंगे। एसीपी क्राइम बीके सिंह की अगुवाई में यह एसआईटी काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications