दिल्ली हिंसा: गोली चलाने वाले शाहरुख को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके मौजपुर में हिंसा के दौरान 24 फरवरी को गोली चालने वाले आरोपी शाहरुख को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार को तीन दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद शाहरुख को कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस पर बंदूक तानने और कई राउंड फायरिंग करने वाले शाहरुख को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिफ्तार किया था।

Delhi violence Karkardooma court sent Shahrukh to 14-day judicial custody

नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरूख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था। कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख वीडियो सामने आने के बाद से ही फरार था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल दीपक दहिया की तहरीर पर शाहरुख के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

बता दें कि, दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को शाहरुख ने मौजपुर में कई राउंड फायरिंग की थी। शाहरुख के दिल्ली पुलिस के एक जवान दीपक दहिया पर बंदूक तानने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने शाहरुख का सामना लाठी से किया था और तब दीपक दहिया की बहादुरी की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने बताया था, 'मौजपुर में जब मैंने उसे (शाहरुख) को हाथ में बंदूक लिए खुद के करीब आते देखा तो मैंने अपना डंडा उठाकर उसे डराने की कोशिश की और इसमें मैं कामयाब भी हुआ। इसके बाद शाहरुख दूसरी तरफ फायर करने के बाद वहां से चला गया।'

यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं, क्या दिग्विजय हैं 'कमलनाथ-द-एंड' के असली विलेन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+