Delhi Violence: सूत्र- सीएम केजरीवाल ने की सेना की मांग, गृह मंत्रालय ने कहा, अभी जरूरत नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में 24 फरवरी से शुरू हुई हिंसा पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। उपद्रवियों ने मंगलवार को भी कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसी बीच सरकारी सूत्रों से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्रालय से उत्तर-पूर्वी समेत दिल्ली के अन्य प्रभावित इलाकों में सेना तैनात करने की मांग की है। वहीं, गृह मंत्रालय ने सीएम केजरीवाल की इस मांग को खारिज कर दिया है और कहा कि पर्याप्त अर्धसैनिक बलों को दिल्ली में तैनात किया गया है।
Recommended Video

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों से बताया गया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दिल्ली पुलिस ने गोकुलपुरी के भागीरथी विहार में फ्लैग मार्च किया है। इसके अलावा आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआरपीएफ सहित दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां तैनात हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में पर्याप्त अर्धसैनिक बल तैनात हैं, सेना को नहीं बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार, इस्तीफा दें: सोनिया गांधी












Click it and Unblock the Notifications