दिल्ली हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार, इस्तीफा दें: सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने राजधानी को दंगों में झोंकने का काम किया है। सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि 20 लोगों मौत दंगों में हो गई है। इस भयानक हिंसा की अमित शाह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अमित शाह को तुरंत ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Recommended Video
दिल्ली हिंसा में बीते दो दिनों में हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत के बाद हालात पर चर्चा को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार सुबह बैठक हुई। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के दूसरे सीनियर नेताओं के साथ सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत की। सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस कार्यसमिति का मानना है कि दिल्ली में मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार और गृहमंत्री जिम्मेदार हैं। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री को अपना इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली सरकार भी शांति बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।
सोनिया गांधी ने कहा, दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनकर हिंसा को होते हुए देखती रही। आखिर, जब हिंसा हो रही थी, तब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कहां थे? हिंसा के पीछे एक साजिश दिखती है, देश ने दिल्ली चुनाव के दौरान भी यह देखा था। कई भाजपा नेताओं ने नफरत का माहौल बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां कीं। पिछले 72 घंटों में 20 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है और सैकड़ों लोग अस्पताल में हैं। आखिर दिल्ली पुलिस क्या कर रही है।
सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि दिल्ली में इतनी हिंसा होने के बावजूद अर्धसैनिकबलों को क्यों नहीं बुलाया गया? भड़काऊ भाषण देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?गृहमंत्री अमित शाह बताएं कि वह रविवार से कहां थे और क्या कर रहे थे?
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोपहर बाद पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति 30 जनवरी मार्ग तक सांप्रदायिक सद्भाव के लिए शांति मार्च निकालने वाले थे। इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देना था, लेकिन राष्ट्रपति की ओर से जानकारी दी गई कि वह आज अनुपलब्ध है। कल हमें उनसे मिलने समय दिया गया है। ऐसे में हमने कल के लिए मार्च स्थगित कर दिया है।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications