दिल्ली हिंसा: अंकित शर्मा की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सलमान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। अंकित शर्मा की दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। अंकित शर्मा 26 फरवरी को लापता हुए थे। 27 फरवरी को उनके घर के नजदीक एक नाले से मिला था। अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Recommended Video

    Delhi Violence: IB Officer Ankit Sharma death case में एक और गिरफ्तारी | वनइंडिया हिंदी
    delhi violence, Salman apprehended, Ankit Sharma, delhi, murder, delhi police, दिल्ली हिंसा, दिल्ली

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को इरशाद, आबिद और शादाब नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि ये लोग अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन के साथ थे। क्राइम ब्रांच ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी इसी केस में हिरासत में लिया है।

    ताहिर हुसैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज किया है। ताहिर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया गया है। ईडी ने संगठन पीएफआई के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

    दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में भी गुरुवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिलों में हुई हिंसा के दौरान रतनलाल की हत्या कर दी गई थी। हिंसा से जुड़े मामले में अब तक 712 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 200 ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। दिल्ली में 24,25 और 26 फरवरी को भारी हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+