हथियारों की सप्लाई करने वाले डीयू के छात्र और पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अवैध हथियार सप्लाई के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र और उसके पिता का गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवा व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करते थे और फिर उनको ये अवैध हथियार की सप्लाई करते थे। अवैध हथियारों की सप्लाई में छात्र के कुछ दोस्तों भी उसकी साथ थे। पुलिस को संदेह है कि सप्लाई किए जा रहे इन अवैध अथियारों का उपयोग डीयू चुनाव तनाव पैदा करने के लिए किया जा सकता है। बता दें कि डीयू चुनाव इसी महीने होने वाला है।

Delhi University student and father held for supplying illegal weapons

द्वारका के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि डीयू छात्र राहुल और उसके पिता धरमपाल व्हाट्सएप्प के जरिए हथियारों की खरीददारी करते थे। डीसीपी ने कहा है कि ये पता लगाया जा रहा है कि वो इन अवैध हथियारों को कहा से खरीदते थे। दरअसल द्वारका में हथियारों के बल पर लूट की बढ़ती घटना के बाद पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों के पास से दो पिस्टल, 14 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पिता है घोषित अपराधी

पिता धर्मपाल उत्तम नगर थाने का घोषित अपारीधी है और अब तक हत्या समेत एक दर्जन से अधिक अपराधों को अंजाम दे चुका है। बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है। राहुल ने भी पुलिस को बताया है कि उसके पिता हिस्ट्री शीटर हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को ये भी शक है कि कहीं इस अवैध हथियार का इस्तेमाल डीयू चुनाव में तनाव पैदा करने के लिए ना किया जाए। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े- फिल्मी स्टाइल में पुलिस कस्टडी से युवती को छुड़ा ले गए परिजन, घटना CCTV में कैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+