DU Admissions: आज रात जारी हो सकती है पहली कट-ऑफ, पिछले साल से ज्यादा रहने की उम्मीद
दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट-ऑफ लिस्ट आज रात को जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए डीयू की कट-ऑफ लिस्ट पिछले साल से भी ज्याद रहेगी। विभिन्न अंडरग्रेजुएट्स कोर्स के लिए डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट आज आधी रात को जारी की जा सकती है।
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट-ऑफ लिस्ट आज रात को जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए डीयू की कट-ऑफ लिस्ट पिछले साल से भी ज्याद रहेगी। विभिन्न अंडरग्रेजुएट्स कोर्स के लिए डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट आज आधी रात को जारी की जा सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा बच्चों ने कोर्स में दाखिले के लिए एडमिशन कराया है।

देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज यूनिवर्सिटी अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगी। खबरों के अनुसार इस बार कट-ऑफ पिछले साल से भी ज्यादा हो सकता है। वहीं यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि इस बार केवल पांच कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएंगी। पांचवी लिस्ट के बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की लिस्ट जारी होगी जिसके जरिये यूनिवर्सिटी खाली पड़ी सीटों को भरेगी।
डीयू के 61 कॉलेजों की 56,000 सीटों के लिए इस बार ढाई लाख से भी ज्यादा आवेदन आए हैं। अंडरग्रेजुएट्स कोर्स के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 15 मई को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी। डीयू ने प्रिंसिपल के साथ विभिन्न कॉलेजों के कटऑफ साझा करने का भी फैसला किया है, जिससे वे ट्रेंड्स का विश्लेषण करने के बाद अपनी संबंधित सूचियों में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन किरोड़ीमल कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि डेटा अभी तक साझा नहीं किया गया है। कॉलेजों को इसके लिए आज शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है।
हिंदु कॉलेज की प्रिंसिपल अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेजों की लिस्ट में अभी भले वक्त है लेकिन इस बार कट-ऑफ पिछले साल से अधिक रहेगी। एसजीटीबी खालसा कॉलेज की प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने कहा कि इस साल आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में काफी कॉम्प्टिशन है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरू किए 6 वोकेशनल कोर्स, बीच में छोड़कर दोबारा कर सकते हैं ज्वाइन
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications