दिल्ली: टैंक की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

नई दिल्ली। एक दुखद खबर राजधानी दिल्ली से है, जहां के लॉरेंस रोड स्थित एक आटा चक्की मिल के दो मजदूरों की मौत टैंक की सफाई के दौरान हो गई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है, इस पूरी घटना से लोग सदमे में हैं और इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

टैंक की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आटा चक्की मिल के टैंक को साफ किया जा रहा था, दो मजदूर टैंक को साफ करने के लिए ही नीचे उतरे थे लेकिन टैंक के अंदर प्रवेश करते ही वो दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई, अधिकारी ने कहा कि बहुत दिनों से टैंक को खोला नहीं गया था, ऐसे में बंद रहने से उसके अंदर जहरीली गैस बन गई थी, जिसने दोनों मजदूरों की जान ले ली।

रोहिणी में भी हुई थी दो लोगों की मौत

इस महीने की शुरूआत में दिल्ली के रोहिणी इलाके से भी ऐसी ही घटना की खबर आई थी, वहां भी सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हुई थी, बताया जा रहा है कि ये मजदूर इलाके के सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे हुए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने सफाई शुरू की तो जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। लोगों ने आरोप लगाया था कि विभाग की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं , इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+