अंतिम सफर पर मनमोहन सिंह: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले देखें अलर्ट
Delhi Traffic Advisory 28 Dec: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज दिल्ली में 11 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर लगाए गए प्रतिबंधों और डायवर्जन की जानकारी दी है। मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल के बयान में उनकी मृत्यु का कारण "उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियां" बताया गया है।

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे AICC मुख्यालय से शुरू हुई है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11.45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में क्या-क्या कहा?
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "28.12.2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के अवसर पर कई विदेशी देशों के गणमान्य व्यक्ति और अन्य वीआईपी/वीवीआईपी और आम जनता निगम बोध घाट का दौरा करेंगे। इसलिए कई सड़कों पर डायवर्जन होगा।''
- दिल्ली में आज राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु पर डायवर्जन होगा।
- इसके अलावा, रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से लेकर संभवत दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध, विनियमन और डायवर्जन लगाया जा सकता है।
- यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उस स्थान से बचें जहां पर परेड आयोजित की जाएगी और नोटिस में बताई गई सड़कों और रास्तों से बचें।
- ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रास्ते में होने वाली किसी भी देरी के लिए पर्याप्त समय से पहले निकल जाएं।
- सड़कों पर यातायात कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन की भी सलाह दी गई है। सलाह में कहा गया है कि वाहनों को केवल स्वीकृत स्थानों पर ही पार्क किया जाना चाहिए, सड़क किनारे पार्किंग से यातायात प्रवाह बाधित होता है।












Click it and Unblock the Notifications