'आप' में ड्रामा बरकरार, बोले योगेंद्र यादव, ना पार्टी छोड़ूंगा ना तोड़ूंगा

आप नेता योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को लेकर चिट्ठी लिखी और अपनी नाराजगी जाहिर की। लेकिन अब वो केजरीवाल को अपना अच्छा मित्र बता रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि उनके और अरविंद केजरीवाल के बीच कोई मतभेद नहीं है। योगेंद्र ने दावा किया है मैं ना पार्टी छोड़ूंगा ना तोड़ूंगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले योगेंद्र ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति को पत्र लिखकर केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में भी सारी शक्तियां एक जगह सीमित होती जा रही हैं। उन्होंने केजरीवाल के नेतृत्व की तुलना सर्वशक्तिमान हाईकमान से की थी। जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी का जवाब तीखे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया और आरोप लगाया कि योगेंद्र यादव आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को तोड़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications