दिल्‍ली में 47 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, गर्मी और हीट वेव से लोग हुए बेहाल

दिल्‍ली में 47 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, गर्मी और हीट वेव से लोग हुए बेहाल

नई दिल्‍ली, 04 जून: दिल्‍ली के बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 ℃ दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हीटवेव जारी है।

राजधानी दिल्‍ली के अन्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया ये तापमान

राजधानी दिल्‍ली के अन्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया ये तापमान

वहीं राजधानी दिल्‍ली के अन्य क्षेत्रों में 45 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दिल्‍ली के जफरपुर: 45.7℃, नजफगढ़ में 46.2℃, रिज में 45.5 सेल्सियस और पीतमपुरा: 46.5 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने की ये भविष्‍यवाणी

आईएमडी ने की ये भविष्‍यवाणी

शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा था कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इसने कुछ क्षेत्रों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। इसने कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था।

अगले 5 दिनों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

अगले 5 दिनों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा।इस बीच, आईएमडी ने आज तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की और अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की भविष्यवाणी की।

इन राज्‍यों में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना

इन राज्‍यों में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना

शनिवार को राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के हिसार और उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+