दिल्ली की हिंसा में अबतक 7 लोगों की मौत, ब्रह्मपुरी और मौजपुर में फिर हुआ पथराव

नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन उग्र हो चुका है। सोमवार को इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल सहित 7 लोगों की मौत हो गई। शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, हिंसा का दौर मंगलवार को भी जारी है। मंगलवार को सुबह मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई है।

Recommended Video

    Delhi Violence: jafrabad, Maujpur समेत 4 जगहों पर Curfew लागू | वनइंडिया हिंदी
    Delhi: Stone pelting between two groups in Brahampuri and Maujpur area

    ब्रह्मपुरी में दो ग्रुपों के बीच पथराव के बाद आरएएफ ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया है। इलाके में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सोमवार को हुई इस हिंसा में 105 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौजपुर, चांद बाग, जाफराबाद, बाबरपुर, मुस्तफाबाद इलाकों में में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

    इस हिंसा के दौरान जिस तरह से एक व्यक्ति ने 8 राउंड फायरिंग की थी, उसकी पहचान कर ली गई है। इस आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

    हिंसा की घटनाओं को देखते हुए जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दिल्ली में हिंसा प्रभावित नॉर्थ-ईस्ट जिले में स्कूलों की गृह परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बात की है कि इस जिले में मंगलवार की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी जाएं। दिल्ली की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की और जल्द से जल्द हालात पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+