घर से कार और 13.5 लाख चुराकर भागा बेटा, पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बेटा अपने पिता की कार और 13.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। बेटे की इस करतूत के सामने आने के बाद पिता ने पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेटा 50 हजार कैश और मां के अकाउंट से 13 लाख रुपए भी निकालकर ले गया। गुस्साए पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में उसे शातिर चोर बताया है।

delhi: son run away with his parents car and cash worth Rs 13.5 lakh, complaint lodged against him

पिता के मुताबिक, बेटा इतना शातिर है कि डुप्लीकेट चाबी बनवाकर आलमारी खोल दिया, वो अपने कपड़े, कागजात और सारे सर्टिफिकेट भी ले गया। पिता ने पुलिस को बताया कि उससे संपर्क करने की कोशिश करने पर बोला कि ढूंढने की कोशिश ना करें, वो उनके कब्जे में नहीं आएगा।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का फोन आखिरी बार जयपुर में एक्टिव था। लेकिन अब फोन बंद है। पिता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी बेटा 12वीं का छात्र है और कुछ बुरे दोस्तों की संगति में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+