IMD Warning: फिर लौटेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, 12-13 जनवरी को इन इलाकों में होगी बारिश

नई दिल्ली। एक बार फिर से उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों को परेशान किया है, गुरुवार को देश के कई इलाकों में बारिश हुई है और ओले गिरे हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है, यही नहीं भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि अगले दो-तीन दिनों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वापसी हो सकती है, विभाग का कहना है कि उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 जनवरी को फिर से तेज बारिश हो सकती है, जिससे की तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।

फिर लौटेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी रीजन में 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले तीन दिनों में तेज बारिश हो सकती है, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद भूस्‍खनल की घटनाएं सामने आई हैं, रामपुर-निरमंड सड़क बजीर-बावर भूस्‍खनल के कारण बंद हो गई है।

 शीतलहर की चेतावनी

शीतलहर की चेतावनी

यही नहीं मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। फिलहाल, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजे 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका

वहीं बिहार में भी शीतलहर जारी है, यहां आज भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं, जिससे फिर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वापसी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+