दिल्ली: शाहीन बाग के ऐक्टिविस्ट शहजाद अली भाजपा में शामिल, CAA पर कही ये बात

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कोरोना लॉकडाउन शुरू होने तक धरना-प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन, अब उसी इलाके में बहुत ही ज्यादा सक्रिय रहे एक मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं और भरोसा जताया है कि जिन लोगों के मन में सीएए को लेकर किसी तरह की चिंता है, उनके साथ बैठकर उसका कोई हल जरूर निकाल लेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शाहीन बाग के धरने को बहुत बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन अब उसी इलाके के एक सक्रिय सोशल ऐक्टिविस्ट और मुस्लिम चेहरे ने अपने हाथ में कमल थाम लिया है।

Delhi: Shahin Bagh activist Shahzad Ali joins BJP

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सक्रिय सोशल ऐक्टिविस्ट शहजाद अली ने रविवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्हें दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया है। भाजपा में शामिल होने के बाद शहजाद अली ने कहा, 'मैं इसलिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं ताकि अपने समुदाय के उन लोगों को गलत साबित कर सकूं जो यह समझते हैं कि बीजेपी हमारी दुश्मन है। हम नागरिकता संशोधन कानून पर उनकी चिंताओं को लेकर उनके साथ मिलकर बैठेंगे।'

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक पास कराकर नागरिकता संशोधन कानून लागू किया था। इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। कानून के तहत इन तीनों देशों से जो हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध,पारसी और क्रिश्चियन धार्मिक प्रताड़ना की वजह से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आकर शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। लेकिन, इसका देश में ज्यादातर मुसलमान और कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी पार्टियों ने इसका जोरदार विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+