Delhi Sakshi Murder केस पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री- ' ये देख जिसका खून न खौले वो जीते जी मर चुका'

Delhi Shahbad Dairy Murder case: शाहबाद डेयरी मर्डर केस में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले देख जिसका खून न खौले वो जीते जी मर चुका है'।

Delhi Shahbad Dairy Murder case:

Delhi Shahbad Dairy Murder case: देश की राजधानी दिल्ली में हैवानियत भरे शाहबाद डेयरी मर्डर केस की परतें उधड़ती जा रही हैं। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया उसकी कहानी सुनकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस मर्डर केस को लेकर अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा हैं। पंडित शास्त्री ने कहा है कि साक्षी की न्यूज पढ़कर उनका भी ह्रदय व्यथित है।

आगे उन्होंने कहा कि लोग उन पर इल्जाम लगाते है कि कट्टरवादी हो, विवादित बोलते होते हो। लोग हमसे कहते है कि दंगाइयों जैसी बात बोलते हो। लेकिन जब अपनी बहनों का ये हाल देखते है तो शायद ही इस दुनिया का कोई भाई होगा, जिसका खून न खौले।

शास्त्री ने कहा है साक्षी जैसी घटनाओं को देख-सुनकर जिसका खून न खौले वो जीते जी मर चुका है। इसलिए हम भरोसा सनातन पर करते है और बोलते हैं। धर्म को मारना नहीं, उसे बचाना है। बालाघाट में हुई कथा के दौरान पहुंची एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला का भी जिक्र किया।

बागेश्वर सरकार बोले कि वह महिला सनातन धर्म अपनाना चाहती थी। लेकिन मैंने उससे कहा कि जिस धर्म में हो उसी की रहो, सिर्फ सनातन को मानों। धीरेंद्र शास्त्री के वायरल वीडियो का कई लोग समर्थन भी कर रहे हैं। साक्षी केस के आरोपी को फांसी की सजा की मांग भी की जा रही हैं।

हिन्दू लड़की दनादन चाकुओं से 21 वार फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या करना मर्डर की हॉरर स्टोरी से कम नहीं है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल अरेस्ट होने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। साक्षी के घर वालों को अब इंसाफ की दरकार है, आरोपी को ऐसी कठोर सजा की, ताकि फिर कोई दूसरी साक्षी साहिल जैसे हैवानों का शिकार न हो सकें।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+