Air India Flight Emergency Landing: दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह?
Air India Flight Emergency Landing: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की गुरुवार को रूस के क्रास्नोयार्स्क क्राय में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट संख्या एआई-183 को क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (यूएनकेएल) पर डायवर्ट कर दिया गया है।
पिछले 13 महीनों में यह एयर इंडिया का दूसरा विमान है, जिसकी रूस में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह कहते हुए कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा, एयर इंडिया ने आश्वासन दिया कि चालक दल संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों का ध्यान रखा जाए। एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी...

एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-183 को तकनीकी कारणों से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (यूएनकेएल) पर डायवर्ट कर दिया गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगले कदम के बारे में निर्णय लेने तक यात्रियों का ध्यान रखा जाए। एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फ्लाइट में बम की धमकी
इससे पहले जून में लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि धमकी भरा कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने विमान की गहन जांच की और कोई खतरा नहीं पाया, जिससे उड़ान योजना के अनुसार जारी रही। बीती 16 जुलाई को तड़के मुंबई स्थित एयर इंडिया के कॉल सेंटर पर कोच्चि से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या एआई 149 में बम की धमकी भरी कॉल आई।












Click it and Unblock the Notifications