Odd-Even का दूसरा चरण फ्लॉप, 23 फीसदी बढ़ा वायु प्रदूषण
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूरी ताकत के साथ दिल्ली सरकार के ऑड ईवन फॉर्मूले का दूसरा संस्करण फ्लॉप हो गया। दावा किया जा रहा था कि ऑड ईवन से राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम होगा लेकिन जो आंकड़े आए हैं वो बिल्कुल विपरीत हैं। इंडिया स्पेंड वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हुआ बल्कि 23 फीसदी बढ़ गया है। यह आंकड़ा 15 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक का है। #OddEven पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल पर फेंका गया जूता

कम नहीं हुई कारों की संख्या
सर्वे की मानें तो ऑड ईवन के चलते दिल्ली में कारों की संख्या कम नहीं हुई। ट्रैफिक केवल एक फीसदी कम हुई है। गाड़ियों की स्पीड में 2 से 3 किमी की मामूली बढ़त देखी गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि निजी गाडियों पर यह फॉर्मूला लागू होने के बाद सड़कों पर टैक्सी की संख्या बढ़ी है। लोगों ने कार पुलिंग की जिससे सड़कों पर कारों की संख्या कम नहीं हुई। बीजेपी के 8 सांसदों ने तोड़ा ऑड-ईवन नियम, परेश रावल ने मांगी केजरीवाल से माफी
पुरानी कारों से बढ़ा प्रदूषण
ऑड-ईवन में सीएनजी गाडि़यों को छूट मिलने के कारण नकली सीएनजी स्टीकर का भी खूब इस्तेमाल किया गया। वहीं इस दौरान पुरानी कारों का भी बहुत इस्तेमाल हुए जिससे प्रदूषण में बढॉत देखी गई। दिल्ली में रोजाना 12 हजार नई गाड़ियां बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications