#OddEven पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल पर फेंका गया जूता

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक जूता फेंका गया है। वो आज ऑड-इवन फॉर्मूले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस शख्‍स ने जूता फेंका है, वह केजरीवाल से कह रहा था कि आप मेरे स्टिंग का जवाब क्‍यों नहीं दे रहे हो? 15 अप्रैल से दिल्ली में फिर से लागू होगा ऑर्ड ईवन फॉर्मूला, स्कूल की बसें नहीं होगी शामिल

Arvind Kejriwal

इस बार भी जब केजरीवाल ने जवाब नहीं दिया तो उसने उनकी तरफ जूता उछाल दिया। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा। वहां मौजूद लोगों ने जूता फेंकने वाले पकड़ लिया और पिटाई शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक जब युवक से उसका परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वो आम आदमी सेना का कार्यकर्ता है। पत्नी के चक्कर में मंत्री जी को खानी पड़ी अरविंद केजरीवाल से डांट

युवक को आम आदमी पार्टी के सदस्य एक अलग कमरे में ले गए हैं जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि 15 अप्रैल से दिल्ली में फिर से ऑड-इवन फॉर्मूला लागू होने वाला है। इसी संबंध में केजरीवाल प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले केजरीवाल के उपर एक युवती ने काली स्याही फेंकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+