बीजेपी के 8 सांसदों ने तोड़ा ऑड-ईवन नियम, परेश रावल ने मांगी केजरीवाल से माफी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे ऑड-ईवन पार्ट-2 के तहत अबतक लगभग 6 हजार गाडियों के चालान काटे जा चुके हैं। लेकिन सोमवार को जब संसद सत्र शुरु हुआ तो भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद इन नियम को तोड़ते पाए गए। Odd-Even चेकिंग की आड़ में दिल्ली पुलिस ने किया युवक का 'यौन उत्पीड़न'

जानकारी के मुताबिक भाजपा के 8 सांसद ऑड नंबर की गाड़ी से संसद पहुंचे जबकि आज दिल्ली में ईवन नंबर की गाड़ी चलाने का दिन है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि सांसदों पर भी यह नियम लागू होगा। एक्सिडेंट में घायलों की मदद करने वाले ऑटो चालकों को मिलेगा 2000 रुपये का इनामऑड-ईवन का नियम तोड़ने वालों में एक्टर और गुजरात से बीजेपी सांसद परेश रावल भी शामिल थे। हालांकि, उन्होंने इसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल से माफी मांग ली।
Made a serious blunder by travelling in a odd number car to parliament ... Sorry to Arvind ji n Delhiite...
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) April 25, 2016
ट्वीट कर परेश रावल ने अरविंद केजरीवाल और दिल्लीवासियों से माफी मांगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मैंने आज एक सीरियस गलती कर दी है, सॉरी अरविंद जी और दिल्ली वालों।''
Paid ... pic.twitter.com/6BhqsV9FxT
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) April 25, 2016
8 सांसद जिन्होंने तोड़ा नियम
- अहमदाबाद ईस्ट से सांसद परेश रावल
- मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- करनाल से सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा
- फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल
- दमोह से सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल
- दिल्ली से सांसद उदित राज
- फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्या
- गढ़वाल से सांसद बीसी खंडूरी
आशुतोष ने बताया लॉ ब्रेकर्स
आप नेता आशुतोष ने ट्वीट किया, ''ये लॉ मेकर्स हैं या लॉ ब्रेकर्स? और हर बार ये बीजेपी नेता ही क्यों होते हैं?''
These are law makers or law breakers and all of them why every time are BJP leaders ?? https://t.co/lWtfBVrEYw
— ashutosh (@ashutosh83B) April 25, 2016












Click it and Unblock the Notifications