दिल्ली: रोहिणी जेल में बंद कैदी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्टाफ समेत 25 को किया गया क्वारंटीन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की रोहिणी स्थित जेल में बंद एक कैदी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जेल अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कैदी को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए 20 कैदियों और जेल स्टाफ के पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

ािैीाुूीपूबर

जेल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि कैदी को आंतों से संबंधित बीमारी के चलते 10 मई को दीन दयााल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 6 महीने से रोहिणी जेल में बंद इस कैदी को आंतों से संबंधित परेशानी चल रही थी। जिसके बाद उसे अस्ताल ले जाया गया। यहां उसका ऑपरेशन हुआ, साथ ही कोविड टेस्ट भी किया गया। बुधवार को उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई जिसमें उसको संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना की पुष्टि के बाद बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

तिहाड़ जेल के अडिशनल आईजी राजकुमार ने बताया कि उसके संपर्क में आए तमाम कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जब तक इसकी रिपोर्ट आएगी, सभी को क्वारंटीन में रखा जाएगा। 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

गुरुवार को दिल्ली की गाजीपुर फल और सब्ज मंडी समिति के दो पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंडी के सचिव और उप सचिव की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन ने मंडी को दो दिनों तक बंद करने का फैसला लिया है। बाजार को सैनेटाइजेशन के लिए बंद किया गया है। प्रशासन की ओर से मंडी को सैनिटाइज किया जाएगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की तादाद 8 हजार के करीब पहुंच गई है। बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 7,998 हो गई है। इनमें से 5034 मामले एक्टिव केस हैं। वहीं 2858 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि इस बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 106 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+