Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से जारी कांग्रेस अध्यक्ष की तलाश अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पद से इस्तीफा देने के बाद से अब तक सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पार्टी की कार्यकारी के रूप में अध्यक्ष पद संभाले हुए हैं। हालांकि बीते दो वर्षों में कई बार पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठके हुईं लेकिन कांग्रेस (Congress) के सदस्य किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सके। इस बीच दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) इकाई ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।

Delhi Resolution passed to make Rahul Gandhi President of Congress Party with immediate effect

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने देश की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और भविष्य की नीतियों पर जरूरी विचार विमर्श भी हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें से एक प्रस्ताव में राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का नेतृत्व करने और अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की गई है।

बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में हुई कांग्रेस की अहम बैठक में भी सभी नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लें। इस पर राहुल ने कहा कि इस बात को पार्टी के चुनावी प्रक्रिया पर छोड़ दिया जाना चाहिए। बैठक में सोनिया ने कहा कि उनका परिवार (पार्टी) काफी बड़ा है। ऐसे में उसको मजबूत करने की जरूरत है। राहुल गांधी भी सोनिया गांधी की बात से सहमत दिखे। कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को भी राहुल गांधी को कमान सौंपने में कोई एतराज नहीं है।

यह भी पढ़ें: किसानों पर लाठीचार्ज की तस्वीरें शेयर कर बोले राहुल- ये अत्याचार ही मोदी सरकार की पहचान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+