दिल्ली में कम होता कोरोना का कहर, 24 घंटे में 623 नए केस, 62 मौत
नई दिल्ली, 1 जून। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना कंट्रोल होता दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन राहत भरी खबर आ रही है और वो ये कि यहां पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी से भी लगातार नीचे जा रहा है। मंगलवार को कोरोना के 623 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1423 लोगों को इस जानलेवा वायरस से जंग जीती है।

Recommended Video
वहीं बीते 24 घंटे में 62 लोगों की मौत भी हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार कई दिनों से 1000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं 11 अप्रैल के बाद मंगलवार को एक दिन में इतनी कम मौतें हुई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले मामले 10 हजार के करीब रह गए हैं।
31 मार्च के बाद से यह सबसे कम हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब संक्रमण दर 0.88 फीसदी हो गई है। वहीं दिल्ली में अगर कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटों में 70 हजार 813 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसी के साथ दिल्ली में अबतक कुल 1,93,73,093 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। जिनमें से RTPCR टेस्ट 46,715 और एंटीजन टेस्ट 24,098 हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के कहर पर ब्रेक लगने का मुख्य कारण लॉकडाउन है।












Click it and Unblock the Notifications