दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29 नए मामले आए, 1 मरीज की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 10: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 29 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक और मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25,089 हो गई है। राजधानी में फिलहाल कोरोना संक्रमण दर 0.05 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 347, जिनमें से होम आइसोलेशन में 97 हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.024 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है।

वहीं 24 घंटे में 58 मरीज कोरोना से मुक्त हुए है, जिसके बाद दिल्ली का रिकवरी रेट बढ़कर 14,13,759 हो गया है। 24 घंटे में हुए 58,989 कोरोना टेस्ट हुए हैं। जिसके बाद टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,82,65,141 हो गया। पूरे देश की बात करें तो एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,39,53,475 हो गए, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 रह गई जो 208 दिनों में सबसे कम है।
Recommended Video
आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 214 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,50,589 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 16वें दिन 30,000 से कम है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 95 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। ये पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। देश में अब वैक्सीन की 95 करोड़ डोज लग चुकी है, बहुत जल्द 100 करोड़ वैक्सीन की डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.98 फीसदी है। एक्टिव केस 0.70 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 9वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications