Weather Updates: फिर भीगी दिल्ली, हरियाणा-यूपी-राजस्थान में भारी बारिश का Alert जारी

नई दिल्ली, 21 मई। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही हैं और तेज हवाएं चल रही है। बारिश के वजह से मौसम में ठंडक पैदा हो गई है, कई इलाकों में तो जलजमाव भी हो गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी। आईएमडी ने ऐलान किया है कि अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा, यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, पूरी दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है और इस वजह से उसने यहां अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Updates: दिल्ली-समेत कई राज्यों में हुई बारिश लेकिन यहां जारी हुआ Orange Alert
    दिल्ली में बारिश

    दिल्ली में बारिश

    तो वहीं आईएमडी ने कहा है कि बदूरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात में भी भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

    कुछ स्थानों पर मेघ बरस सकते हैं

    कुछ स्थानों पर मेघ बरस सकते हैं

    तो वहीं आज खतौली, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, हापुड़, पिलाखुआ, सहसवां, नरौरा, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गुलाटी, बरसाना (यूपी) कोटपुतली, भिवाड़ी, अलवर, तिजारा (राजस्थान) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की आशंका है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत के कुछ स्थानों पर मेघ बरस सकते हैं।

    45 साल का रिकॉर्ड टूटा

    45 साल का रिकॉर्ड टूटा

    आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में बुधवार को बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल यहां मई महीने की सबसे अधिक बारिश (60 मिमी) हुई है। इससे पहले 59 मिमी बारिश मई 1976 में हुई थी।

    तेज बारिश के आसार

    मालूम हो कि IMD वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने कल कहा था कि साइक्लोन तौकते कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर यूपी में बना रहेगा और यहां तेज बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड पर भी इसका एक दिन का असर रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड में एक दिन और भारी बारिश होगी।

    केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

    केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

    मालूम हो कि उत्तरखंड में रेड अलर्ट जारी है, यहां के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़स देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़ , पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    एक और तूफान का खतरा

    चक्रवात 'ताउते' के बाद एक और चक्रवात की आहट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 23-24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब विकसित होता दिख रहा है, जो कि साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग की नजर इस दवाब पर बनी हुई है। इस तूफान का नाम 'यास' है, जिसे कि ओमान ने दिया है।आईएमडी ने कहा है कि इस वक्त सारी परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात के अनुकूल हैं और इसी वजह से तूफान आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+