'इंसाफ नहीं मिला तो संसद मार्च करेंगे', कोचिंग में 3 मौतों के बाद आक्रोशित छात्रों का अल्टीमेटम, रखी ये 5 मांग
Rau's IAS Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की हुई मौत से दिल्ली की जनता में आक्रोश का माहौल है। UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्रों श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दलविन की मौत के बाद से ही राजेंद्र नगर में छात्रों का सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं दिया गया और उनकी मांगे नहीं पूरी की गई तो वह संसद तक भी मार्च करेंगे और जरूरत पड़ी तो वहां भी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी छात्र ने वनइंडिया हिंदी के पत्रकारों को कहा है कि, 'वह यहां इंसाफ के लिए बैठे हैं, अगर उन्हें इस इंसाफ नहीं मिला तो वे, संसद मार्च करेंगे।''

प्रदर्शनकारी छात्रों ने रखी है ये 5 मांगे
1. कितनी कैजुअल्टी हुई है, इसकी जानकारी साफ-साफ FIR कॉपी में दी जाए। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन कैजुअल्टी के आंकड़ों को छिपा रही है, यहां तीन से ज्यादा कैजुअल्टी हुई है।
2. प्रदर्शनकारी छात्रों की दूसरी मांग ये है कि 5 करोड़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
3. प्रदर्शनकारी छात्रों की ये भी मांग है कि, MCD कमिश्नर, विधायक और सांसद आए और छात्रों से माफी मांगे।
4. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि अब किसी भी कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में कोचिंग/लाइब्रेरी बंद हो।
5. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि सभी दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- RAU'S IAS कोचिंग के जिंदा होते तीनों छात्र, अगर ना हुआ होता ये वाक्या, वीडियो देख, हर कोई कर रहा अफसोस
कोचिंग सेंटर में मौत: पुलिस ने MCD से घटनास्थल के पास नालों की सफाई का ब्योरा मांगा
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एमसीडी को पत्र लिखकर राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के पास नालों की सफाई की स्थिति का पूरा ब्योरा मांगा है। पुलिस ने यह जानकारी मांगी है कि कोचिंग संस्थान के खिलाफ नगर निकाय को कोई शिकायत दी गई थी या नहीं और अगर शिकायत दी गई थी तो उन्होंने क्या कार्रवाई हुई है?

ये भी पढ़ें- Rau's IAS कोचिंग सेंटर की कितनी है फीस, क्या-क्या है कोर्स, जहां 3 UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की हुई मौत
कोचिंग सेंटर में डूबने से छात्रों की मौत: 5 आरोपी 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
कोचिंग सेंटर में पानी भरने के बाद UPSC की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की मौत के मामले में सोमवार (29 जुलाई) को गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोचिंग सेंटर के चार सह-मालिकों समेत पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था और उन्हें 12 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications