भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, सड़कों पर जलजमाव, कई जगह ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली। आज सुबह दिल्ली में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट हुई है, यही नहीं दिल्ली में कई स्थानों में जलजमाव भी हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों के लिए दिल्ली और NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Delhi-NCR Heavy Rain : बारिश के बाद Delhi की सड़कें बनी दरिया, कई जगह भरा पानी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में दरिया बनीं सड़कें

    दिल्ली में दरिया बनीं सड़कें

    दिल्ली में आज तड़के हुई तेज बारिश के बाद द्वारका के अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। जलजमाव के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है, जिसके बाद लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रोहतक, गुरुग्राम और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है।

    सैटलाइट चित्रों ने दिया भारी बारिश का संकेत

    नए सैटलाइट चित्रों से संकेत मिलता है कि हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश जारी रहेग। आईएमडी ने आज पूर्वी दिल्ली , दक्षिणी दिल्ली , नोएडा-ग्रेटर नोएडा , फरीदाबाद , गाजियाबाद , बिजनौर, अमरोहा, शामली, चांदपुर, मुरादाबाद, आगरा, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, पानीपत और करनाल में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है।

    इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका

    उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, सबसे ज्यादा बारिश कुमाऊं में होने के आसार है इसलिए प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है। आईएमडी ने कहा है कि 13 अगस्त से लेकर अगले दो दिनों तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार है इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+