Maritime India Summit: बोले PM मोदी- 'हम समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल करेंगें'
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस आयोजन में कई देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत में समुद्री क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के सीईओ और राजदूत भी शामिल हैं। मालूम हो कि इस समिट के लिए 50 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने MIS समिट 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है जो 2 मार्च से 4 मार्च तक चलेगा।

Recommended Video
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये समिट इस क्षेत्र से संबंधित कई हितधारकों को एक साथ लाता है। मुझे यकीन है कि हम समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल करेंगें।इसलिए मैं मैरीटाइम इंडिया समिट के जरिए दुनिया को भारत आने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। भारत समुद्री क्षेत्र में बढ़ने के लिए काफी गंभीर है।
'बंदरगाहों की क्षमता 1550 मिलियन टन सालाना हो गई है'
पीएम ने कहा कि हर्ष के साथ बतना चाहूंगा कि साल 2014 में प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता जो लगभग 870 मिलियन टन प्रति वर्ष थी, अब बढ़कर लगभग 1550 मिलियन टन सालाना हो गई है। इस उत्पादकता लाभ से हमारे बंदरगाहों को बल्कि समग्र अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है इसलिए हम आज पोर्ट और प्ले-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर में भंडारण की सुविधा के विकास में भारी निवेश कर पा रहे हैं।
हमारे बंदरगाहों में निवेश करें: PM मोदी
पीएम ने कहा कि हमारी सरकार अब घरेलू शिप बिल्डिंग और शिप रिपेयर मार्केट पर भी ध्यान दे रही है। घरेलू जहाज निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए हमने भारतीय शिपयार्ड के लिए जहाज निर्माण वित्तीय सहायता नीति को मंजूरी दी है, मैं फिर से आग्रह करता हूं कि हमारे बंदरगाहों में निवेश करें। हमारे लोगों में निवेश करें। भारत को अपना पसंदीदा व्यापार स्थल बनाएं। भारतीय बंदरगाहों को अपने व्यापार और वाणिज्य हेतु बंदरगाह बनाएं।
भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय बंदरगाहों के स्वतंत्र प्रभार, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीडिया को बताया था कि ये समिट समुद्री क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।हमने इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मैरीटाइम विजन तैयार किया है। पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है और ये हमारे लिए गर्व की बात है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि MIS समिट 2021 के लिए एक लाख 17 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
-
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Iran War Impact: ईरानी तेल लेकर भारत आ रहा शिप अचानक चीन मुड़ा, पेमेंट को लेकर हुआ विवाद? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम












Click it and Unblock the Notifications