राजीव गांधी के भारत रत्न का मामला: कांग्रेस का 'आप' ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी के भारत रत्न वापसी पर प्रस्ताव पारित किए जाने पर को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के यू टर्न के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को अब विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम आईटीओ रोड स्थित आम आदमी पार्टी के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। उधर भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर जारी कर दिया है।

शनिवार शाम को दिल्ली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आईटीओ रोड स्थित आम आदमी पार्टी के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया और उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव पारित किया था। बता दें इस प्रस्ताव के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर ही घमासान मच गया था। यहां तक खबरें आ गई थी कि पार्टी ने आप विधायक अलका लांबा से इस्तीफा मांगा था। हालांकि बाद में इस का खंड़न कर दिया गया।
बता दें, आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने एक ट्वीट करके दिल्ली विधानसभा में पूर्व राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित होने जिक्र किया था। हालांकि, बाद में पूरी पार्टी इस प्रस्ताव के पारित होने की बात से पलट गई थी और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था। दूसरी तरफ विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल और प्रस्ताव पेश करने वाले विधायक जरनैल सिंह ने भी इस मसले पर सफाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications