Delhi Smog: हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
दिल्ली को स्मॉग से मिली कुछ दिनों की राहत अब खत्म होने वाली है। मंगलवार से राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का लेवल दिल्ली के कई इलाकों में 300 के पार पहुंच गया है। इससे दिल्लीवासियों को फिर से विजिबिलिटी और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली। दिल्ली को स्मॉग से मिली कुछ दिनों की राहत अब खत्म होने वाली है। मंगलवार से राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। पीएम 2.5 और पीएम 10 का लेवल दिल्ली के कई इलाकों में 300 के पार पहुंच गया है। इससे दिल्लीवासियों को फिर से विजिबिलिटी और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में सोमवार को हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि, 'राजधानी में उच्च नमी, कण पदार्थ, प्रदूषण और हवा में मूवमेंट की कमी के कारण स्मॉग हो सकता है।' एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान जितना संभव हो कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहनों का इस्तेमाल करें और चलने या कम दूरी के लिए गैर-प्रदूषणकारी मोड का उपयोग करें। 'इस दौरान प्रदूषण का स्तर अधिकतम होने के चलते मॉर्निंग और इवनिंग वॉक एवं बाहरी गतिविधि से बचें।'
कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने उत्तर-पश्चिमी और हिमालयी क्षेत्रों की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। इस मौसम प्रणाली के कारण, हिमालय के उच्चतर क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस प्रणाली के कमजोर होने के परिणामस्वरूप, उत्तरी भारत के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा लेकिन हवा की गति धीमी होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के उत्तरी क्षेत्र में बढ़ने से इन क्षेत्रों में रातें सर्द रहेंगी। इसके कारण मैदानी इलाकों में नमी के स्तर बढ़ने से स्मॉग वापस लौट सकता है।
दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के डीडीजीएम देवेंद्र प्रधान के अनुसार बुधवार को हल्का कोहरा हो सकता है और रात के दौरान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी ठंडी हवाओं का प्रवाह दिखाई देगा। यदि ऐसा होता है, तो विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत में तापमान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: स्मॉग और अस्थमा के बाद अब दिल्ली हुई मोटापे का शिकार, खतरे में भविष्य!












Click it and Unblock the Notifications