बिहार के रहने वाले दिल्‍ली पुलिस के SI ने की खुदकुशी, 17 नवंबर को होने वाली थी शादी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस के सब इंस्‍पेक्‍टर ऋतुराज (26) ने अपनी सर्विस रिवाल्‍वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 17 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। घटना दिल्‍ली के मोहन गार्डन इलाके की है। जो जानकारी मिल रही उसके मुताबिक ऋतुराज की तैनाती पश्चिम विहार थाने में थी। पुलिस को रितुराज के खुदकुशी करने की जानकारी उसके भाई ने पुलिस को दी। ऋतुराज ने किन कारणों से आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है।

delhi police

खुदकुशी की इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बिहार के मुंगेर में रहने वाले उसके परिजनों को भी दी है। ऋतुराज के साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक पिछले काफी दिनों से वो काफी शांत रह रहा था ,लेकिन अपनी बात किसी से शेयर नहीं करता था। उसके साथियों के मुताबिक इसी महीने 17 नवंबर को ऋतुराज की शादी भी होने वाली थी। मुंगेर में उसके परिजनों द्वारा शादी की तैयारियां भी की जा रही थी लेकिन इस बीच उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को शूट कर के खुदकुशी कर ली। वो दिल्ली के रणहौला इलाके में स्थित मदन गार्डेन में काफी दिनों से रह रहा था।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में ऐसा पहला मामला नहीं है। अभी जून में ही संदीप नाम के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली थी। 34 साल के संदीप दिल्ली के साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ में तैनात थे। उन्होंने भी खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की थी। इसके अलावा द्वारका इलाके में एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें लिखा था कि अधिकारी को शक था कि उसे कोरोना है और उसने कोरोना से अपने पूरे परिवार को संक्रमित कर दिया है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+