साउथ-ईस्ट दिल्ली में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ 100 से अधिक केस दर्ज

नई दिल्ली। सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आखिरकार यहां के हालात पटरी पर लौट आए हैं। लेकिन एक बार फिर से दक्षिण-पूर्व दिल्ली में जिस तरह से कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने की कोशिश की उसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को आईपीसी की धारा 163 के तहत 10 केस दर्ज किए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 163 केस दर्ज किए हैं। साथ ही सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत 3 केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ 6 केस दर्ज किए गए हैं और इन सभी मामलों में जांच एडवांस स्टेज पर है।

असामाजिक तत्व भंग करना चाहते हैं शांति

असामाजिक तत्व भंग करना चाहते हैं शांति

पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लोगों के बीच अफवाह फैलकार दिल्ली की शांति को भंग करना चाहते हैं। हम दिल्ली के लोगों को बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें किसी भी तरह की दंगे की अपुष्ट खबर मिलती है तो उन्हें इसकी पुष्टि अवश्य करनी चाहिए। आप लोग इसकी पुष्टि सेंट्रल पुलिस कंट्रोल रूम से कर सकते हैं, इसका हम प्रचार भी कर रहे हैं। हमारी अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर आप लोग भरोसा नहीं करें और दिल्ली में शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

शांति बहाल

शांति बहाल

बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली में काफी सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ था, जिसमे कई लोगों की जान चली गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में शांति है, लेकिन रविवार को एक बार फिर से हिंसा की अफवाह फैली थी। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की है जो लोग अफवाह फैलाने के पीछे हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अब राजधानी में हालात शांतिपूर्ण हैं। मैंने भी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का दौरा किया है और देखा कि दुकानें खुली हैं, हालात तेजी से सामान्य की ओर लौट रहे हैं।

300 से अधिक एफआईआर

300 से अधिक एफआईआर

दिल्ली हिंसा में लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए केस के बारे में जब एसएन श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने 300 से अधिक केस दर्ज किए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हम उन लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके खिलाफ हमारे पास सबूत हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में तकरीबन 47 लोगों की मारे जाने की खबर है, जबकि 200 से अधिक लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+