निधन से 28 दिन पहले ऋषि कपूर ने किया था आखिरी Tweet, जाते-जाते कोरोना वॉरियर्स के लिए दे गए ये संदेश

मुंबई। भारत के फिल्म जगह को बड़ा धक्का लगा है। दो दिनों में बॉलीवुड ने अपने दो सितारों को खो दिया है। बुधवार को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया तो गुरुवार को बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। जिंदादिल अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 67 साल के बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता ऋषि कपूर ने 40 सालों को फिल्म जगत में काम कर लोगों को अपने अभिनय ने आनंदित किया, लेकिन कैंसर से जूझ रहे ऋषि आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे ऋषि कपूर

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे ऋषि कपूर

बॉलीवुड में सबके बीच काफी लोकप्रिय रहने वाले, सबके साथ मिलने-जुलने वाले ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। अपनी बात को बेबाकी से रखना उनकी पहचान थी। ट्रोलर्स को जवाब देना हो या सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखनी हो, ऋषि कपूर कहीं पीछे नहीं हटते थे। महानायक अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी रहे ऋषि कपूर सोशल वर्क में भी काफी एक्टिव थे। ट्वीट पर एक्टिव रहने वाले ऋषि ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले 2 अप्रैल को अपना आखिरी ट्वीट्स लिखा। ट्वीटर पर उनके 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 जाते-जाते दे गए ये संदेश

जाते-जाते दे गए ये संदेश

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ऋषि कपूर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने में हिचकते नहीं थे। नागरिकता कानून से लेकर कोरोना वायरस हर मुद्दे पर उन्होंने अपना नजरिया रखा। अपनी बीमारी के कारण वो थोड़े शांत जरूर हो गए थे, लेकिन उन्होंने जाते-जाते भी देशवासियों और अपने फैंस को संदेश दिया। उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 28 दिन पहले 2 अप्रैल को किया था।

क्या लिखा था अपने आखिरी ट्वीट में

क्या लिखा था अपने आखिरी ट्वीट में

ऋषि कपूर ने देश में फैले कोरोना वायरस के खिलाफ जंग रहे कोरोना वरियर्स के लिए आखिरी ट्वीट लिखा था और लोगों को उनका सम्मान करने की अपील की थी। अपने आखिरी ट्वीट में ऋषि कपूर ने कोरोना वायरस खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों पर हुए हमले को लेकर दुख जताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। ऋषि कपूर ने लिखा था-" एक अपील समाज के सभी भाइयों और बहनों से... कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या का सहारा न लें। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी आपको बचाने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। हमें उनके साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध को जीतना है। जय हिंद। "

 पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ

कोरोना के खिलाफ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की उन्होंने सराहना की थी। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और उसका समर्थन करने की अपील की थी। हालांकि उनके द्वारा पीएम मोदी की बातों का समर्थन करने पर कुछ यूजर्स ने ऋषि कपूर का मजाक उड़ाया, जिसपर उन्होंने गुस्सा भी दिखाया और ट्रोलर्स को अपने जवाब से शांत कर दिया।उन्होंने ऐसे लोगों को अनफॉलो करने की चेतावनी भी दी और लिखा कि देश के बारे में कोई मजाक बर्दाश्त नहीं है।

बॉलीवुड ने खो दिए दो सितारे

बॉलीवुड ने खो दिए दो सितारे

आपको बता दें कि बुधवार को अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो गया। कॉलन इंफेक्शन की वजह से इरफान खान की मौत हो गई। वो भी कैंसर से जूझ रहे थे और 2019 में ही लंदन से इलाज करवाकर भारत लौटे थे। 24 घंटे बाद ही अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। दो सितारों के गुजर जाने से पूरा फिल्म जगत और देश के लोग आहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+