रियल लाइफ हीरो : दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने जानलेवा हमले के बावजूद नहीं खोई हिम्मत, स्नैचर को धर दबोचा
दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्नैचिंग के 30 मामलों में आरोपी रहे शख्स को नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया है। delhi police hawk eye constable chetan nabbed snatcher in bawana
नई दिल्ली, 04 अगस्त : एक्शन से भरपूर चेज-एंड-कैच केस में दिल्ली पुलिस ने एक snatcher को गिरफ्तार किया है। snatcher ने बचने के लिए पुलिस पर चाकू से हमला किया, लेकिन पुलिस स्नैचर को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम के सिपाही ने स्नैचिंग के 30 मामलों में आरोपी को गोली मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस और गिरफ्तार आरोपी दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। पढ़िए रियल लाइफ क्राइम थ्रिलर में कैसे दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल पर जानलेवा अटैक के बाद गोली मारकर अपराधी को दबोचा गया।

दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम
आम तौर पर पुलिस और अपराधी का एक्शन फिल्मों में देखा जाता है, लेकिन इस मामले में दिल्ली पुलिस की हॉक आई टीम के सिपाही ने रियल लाइफ में बहादुरी भरा काम किया है। दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल को एक snatcher को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कॉन्सटेबल पर हमला भी हुआ लेकिन उसने हार नहीं मानी और अंत में जीत खाकी की हुई।

चाकू से हमला, खाकी नहीं हारी
इस क्राइम थ्रिलर पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अपराधी ने बचने के लिए पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन जांबाज हॉक आई कॉन्सटेबल ने हार नहीं मानी और फायर कर दिया। बंदूक की गोली चलते ही snatcher का संघर्ष समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बवाना इलाके में गुरुवार को इस कथित स्नैचर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर स्नैचिंग के 30 मामले दर्ज हैं।

खतरनाक स्नैचर की खबर, पुलिस अलर्ट
खबरों के मुताबिक बाहरी दिल्ली पुलिस प्रमुख बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल प्रदीप एक कार में बवाना इलाके में गश्त कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि "एक खतरनाक स्नैचर और उसका सहयोगी मोटरसाइकिल पर चाकू लेकर इलाके में घूम रहा है।"
यहां देखें कॉन्सटेबल चेतन की फोटो-- (फोटो सौजन्य- NDTV)

हेड कांस्टेबल चेतन ने रोका
पुलिस ने उन दोनों को देखा। snatcher की पहचान 24 साल के इरफान और राहुल के रूप में हुई। दोनों को बवाना के सेक्टर 1 में एक ट्रैफिक चौराहे के पास देखा गया। पुलिस ने बताया कि इरफान और राहुल की बाइक की नंबर प्लेट कागज से ढकी हुई थी। वे तेजी से भाग रहे थे, लेकिन हेड कांस्टेबल चेतन ने कार से उनका रास्ता रोक दिया। दोनों बाइक से गिर गए। पुलिस ने कहा कि इरफान ने हेड कांस्टेबल चेतन के दाहिने कंधे पर छुरा घोंप दिया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने इरफान को चेतावनी दी, इरफान नहीं रूका और चेतन ने सर्विस रिवॉल्वर से उसके पैरों में गोली मार दी।

दिल्ली पुलिस में रियल लाइफ हीरो
कॉन्स्टेबल प्रदीप ने इरफान के साथ मौजूद राहुल का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इरफान ने बताया कि वह और राहुल बवाना इलाके की ही जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बाइक और क्राइम में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बृजेंद्र यादव ने बताया, कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इरफान और घायल हेड कॉन्सटेबल चेतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने कहा, हेड कांस्टेबल चेतन ने अनुकरणीय साहस दिखाया। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई और अपराधी को गिरफ्तार कर दिखाया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications