क्लीन चिट के बाद विश्वास ने पूछा, जिसने मुझे करेक्टरलेस कहा वो माफी मांगेंगे?

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जाने-माने कवि कुमार विश्वास को कथित छेड़खानी के मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से क्लीन चिट दे दी गई है। दिल्ली पुलिस के इस फैसले के बाद कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर दिल की बात लिखकर सवाल उठाया है कि क्या अब वो लोग उनसे माफी मांगेंगे जो उनके 'चरित्र हनन' में लगे थे?

Delhi Police gives clean chit to Kumar Vishwas in molestation case
Video: किस पर करें 'विश्वास', महिला की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठने लगे सवाल
उल्लेखनीय है कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनका और विश्वास का सम्बन्ध है। जिसके बाद शिकायकर्ता ने मांग की थी कि विश्वास सामने आकर सफाई दें। मामला महिला आयोग पहुंचा और बाद में पुलिस को शिकायत भेजी गयी।

पुलिस ने मेरे खिलाफ एक सुनियोजित, राजनीति से प्रेरित चरित्र-हनन के केस को षड्यंत्र करार दिया है। पुलिस ने अदालत को सूचित...

Posted by Dr. Kumar Vishwas on Monday, February 1, 2016

पूरे मामले की जांच करने के बाद दिल्‍ली पुलिस को कुमार विश्‍वास के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले उन्‍हें क्‍लीन चिट दे दी गई है। विश्वास ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि एक और साजिश का खुलासा हुआ, एक और सच सामने आया, मेरे खिलाफ षड्यंत्र करते रहिए, सामना करूंगा, लड़ूंगा और जीतूंगा, विश्वास अटल रहा। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+