फ्लैट खरीददारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने के कथित मामले में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर समेत अन्य के खिलाफ संपूरक आरोप-पत्र दायर किया है। बता दें, 50 से अधिक फ्लैट खरीदारों ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किए थे, लेकिन यह परियोजना नहीं चली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर, रुद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त परियोजना के एक निदेशक और ब्रांड एंबेसडर थे। कपंनी और गंभीर के खिलाफ साल 2016 में 2016 में हाउसिंग प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट बुकिंग के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

घर न मिलने पर पीड़ितों ने दोनों कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 2016 में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि परियोजना की निर्माण मंजूरी की अवधि छह जून 2013 को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद डेवलपरों ने जून-जुलाई 2014 तक लोगों से बिल्डर-खरीदार अनुबंध कराए। वे लोगों से 23 जून 2013 के बाद भी अनधिकृत रूप से पैसे बटोरते रहे। पुलिस ने कहा,'परियोजना की प्रस्तावित जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बारे में निवेशकों को जानबूझकर अंधेरे में रखा गया'।
वहीं पुलिस ने अपने आरोप-पत्र में गंभीर के अलावा कंपनी के प्रवर्तकों मुकेश खुराना, गौतम मेहरा और बबीता खुराना का भी नाम लिया है। इस आरोप-पत्र में गंभीर और अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 406, 420 और 34 लगाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि,'परियोजना को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया था और विज्ञापित किया गया था और ब्रांड एंबेसडर के रूप में गंभीर ने परियोजना में निवेश करने के लिए खरीदारों को आकर्षित करने और आमंत्रित करने में मदद की।'
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications